{"_id":"5e0b98de8ebc3e87e43310a8","slug":"enjoy-kathua-news-jmu200582674","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये साल का युवाओं ने जमकर मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये साल का युवाओं ने जमकर मनाया जश्न
विज्ञापन
कठुआ। नव वर्ष के स्वागत में युवा देर रात तक थिरकते नजर आए। शहर में कई जगहों पर युवाओं ने जोरशोर से नए साल का स्वागत किया। सड़कों पर युवा देर रात तक फिल्मी धुनों पर खूब झूमते रहे। कई जगहों पर जबरदस्त अतिशबाजी का भी नजारा देखने को मिला। कड़ाके की ठंड के बावजूद नए वर्ष के स्वागत की तैयारियों में कोई कमी नहीं आई। शाम ढलते ही युवाओं ने शहर में डीजे और ढोल की थाप पर नाच का जश्न मनाया। अधिकतर युवा नया साल मनाने के लिए पहले से ही विभिन्न पर्यटन स्थलों का रुख कर गए हैं।
इस बार पहाड़ी इलाकों में रिकार्ड बर्फबारी हुई है। ऐसे में नए साल का जश्न मनाने के लिए वह पहाड़ी इलाकों की ओर जा चुके हैं। देर रात तक शहर के चौक चौराहों पर युवाओं ने ढोल और डीजे की थाप पर नए साल का जश्न मनाया। उधर, होटलों व रेस्तरां में पार्टियों का आयोजन किया गया। नया साल नई उम्मीदें भी लेकर आता है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर और सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। वहीं सीमावर्ती इलाकों में विशेष एहतियात बरती जा रही है। सीमा पर बीएसएफ जहां पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रखेे हुए है। वहीं सीमा से आने वाले सभी रूटों पर पहरा कड़ा कर दिया गया है। शहर के अलावा संपर्क मार्गों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर जमकर थिरके विद्यार्थी
नववर्ष की पूर्व संध्या पर राजीव गांधी मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजूकेशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर नववर्ष की बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या डॉ. बंदना भसीन व अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। कॉलेज के छात्रों की ओर से विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चेयरपर्सन अनु डोगरा ने नव वर्ष की बधाई दी और प्रतिस्पर्धा व उत्कृष्टता के युग में सफल होने के लिए मेहनत करने की सलाह दी। इस मौके पर वर्ष 2020 के स्वागत के लिए केक भी काटा गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों के बीच मिठाईयां बांटी गईं।