{"_id":"65721883338fa0ccc2094d85","slug":"encrochment-drive-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-5079-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अतिक्रमण हटाओ टीम से पहले पहुंची सूचना, दुकानदारों ने समेट लिया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अतिक्रमण हटाओ टीम से पहले पहुंची सूचना, दुकानदारों ने समेट लिया सामान
विज्ञापन
कठुआ। शहर में सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद द्वारा की जा रही कार्रवाई दुकानदारों और परिषद कर्मचारियों के बीच आंख मिचौनी का खेल बनता जा रहा है। वीरवार शाम के समय शहर में चलाए गए अभियान से पहले ही दुकानदारों को इसकी सूचना मिल गई और उन्होंने अपना सामान समेट लिया। रेहड़ी फड़ी वाले गलियों में घुस गए। परिषद की टीम चंद दुकानों का ही बाहर रखा सामान जब्त कर पाई।
नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोधराज ने पुलिस बल के साथ वीरवार को मुखर्जी चौक से लेकर पुराने गर्ल्स हायर सैकेंडरी चौक, कॉलेज रोड, शहीदी चौक सहित मुख्य बाजार का दौरा किया, लेकिन उनकी टीम के पहुंचने से पहले ही यह सूचना बाजार में हर दुकानदार तक फैल चुकी थी। जिसके चलते सभी दुकानदारों ने अपना सामान समेट लिया। रेहड़ी फड़ी वाले गलियों में घुस गए। इस दौरान केवल पुराने सुपर बाजार और शहीदी चौक में सिर्फ पांच दुकानदारों का सामान ही जब्त किया जा सका।
आगे से सतर्कता बरतेंगे : मुख्य कार्यकारी अधिकारी
शहर में कार्रवाई से पहले ही दुकानदारों तक इसकी सूचना पहुंचने के बारे में जब नप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोधराज से पूछा गया तो उनका कहना था कि उनकी कार्रवाई का उद्देश्य शहर के फुटपाथ को खाली करवाना है। जिसके लिए उनकी कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी। अगर उनके आने की सूचना पहले दुकानदारों को मिल रही है तो इसमें अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी।