फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Eleven injured in road accidents

सड़क हादसों में ग्यारह घायल

Sat, 25 Feb 2017 01:51 AM IST
kathua
kathua Updated Sat, 25 Feb 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Eleven injured in road accidents
road accident - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ पल्ली लिंक मार्ग से शिवरात्रि पर भोले के दर्शन को जा रहे भक्त सड़क हादसे में घायल हुए। वहीं कालेज मार्ग पर भी आटो और कार की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धलौटी मोड़ के पास हुआ। यहां पर दो बाइक के बीच टक्कर होने से भोले बाबा के दर्शन को जा रहे एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में अनंत राम(50), सुनीता रानी(48) और नीरज वर्मा(14) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दूसरा हादसा दोपहर साढे़ बारह बजे के करीब पल्ली लिंक मार्ग पर हुआ। यहां पर कार (जेके08बी-22837) ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अनुराधा(35) व उसका नौ वर्षीया बेेटा अखिल घायल हो गए। तीसरा हादसा दोपहर एक बजे के करीब लोगेट मोड़ के करीब हुआ। यहां राहगीर महिला को कार (जेके08ई-3531) ने टक्कर मार दी। हादसे मेें सरोमी देवी निवासी रोमकोट छलां को गंभीर चोटें आईं। दोपहर करीब डेढ़ बजे कालेज मार्ग पर आटो और कार में भिड़ंत होने से पांच लोग भुरतो देवी निवासी बम्याल, बचनी देवी निवासी बम्याल, कैलाशो देवी, कमलेश देवी व नीलम देवी निवासी बम्याल घायल हो  गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed