फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   electricity news

Kathua News: 36 घंटे बंद रही बिजली, एईई से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
electricity news
हीरानगर। बुधवार शाम को आंधी की वजह से सीमावर्ती गांव बोबिया और उसके आसपास के इलाके में ठप हुई बिजली आपूर्ति करीब 36 घंटे के बाद बहाल हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विभाग से नए रिसिविंग स्टेशन से बिजली सप्लाई देने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक शिष्टमंडल पूर्व सरपंच एवं बॉर्डर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व में विद्युत विभाग के एईई से मिला। उन्होंने कहा कि 36 घंटे इलाके में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह पहली बार नहीं, पहले भी ऐसा होता रहा है लेकिन अब इसे और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हीरानगर से उन्हें बिजली सप्लाई होती है। उनके इलाके से रिसिविंग स्टेशन की दूरी काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से बीच में अगर कोई फाल्ट पड़ता है तो उसे ठीक करने में कई दिन लग जाते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि उन्हें नजदीकी रिसिविंग स्टेशन से बिजली सप्लाई की जाए। उन्होंने कहा कि मथुरा चक में नया रिसिविंग स्टेशन बनकर तैयार है लेकिन बार-बार कहने के बावजूद आसपास के गांवों को इससे नहीं जोड़ा जा रहा है। अगर इस नए रिसिविंग स्टेशन से गांव को सप्लाई शुरू होती है तो काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द नए रिसिविंग स्टेशन के साथ सीमावर्ती गांवों को नहीं जोड़ा गया तो मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। एईई भरत शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक सप्ताह तक नए रिसिविंग स्टेशन से सप्लाई दे दी जाएगी। शिष्टमंडल में अजीत कुमार और रतनलाल आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed