{"_id":"65bc122ab5aa97caf40189a5","slug":"electricity-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-106687-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खरोट गांव में 22 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खरोट गांव में 22 घंटे से बिजली गुल
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे गांव खरोट में 22 घंटे से लगातार बिजली गुल रहने पर लोगों में विभाग के खिलाफ रोष बढ़ रहा है। गांव के पूर्व सरंपच मोहन सिंह ने गांव में बिजली बहाली करने की तुरंत मांग करते हुए विभाग को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने की नसीहत दी है।
पूर्व सरपंच मोहन सिंह ने बताया कि उनके गांव में गत बुधवार शाम सात बजे से बिजली गुल है। इससे यहां रहने वाली पांच हजार की आबादी प्रभावित हो रही है लेकिन विभाग समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में बिजली की सप्लाई गांव में स्थित विभाग के सब स्टेशन से होती थी। पिछले तीन चार दिन से गांव की बिजली को हटली मोड़ स्थित स्टेशन से जोड़ दिया गया। तभी से लोगों को बिजली की अघोषित कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में जब विभाग से बात की गई तो विभाग के अधिकारी खरोट स्टेशन पर ज्यादा लोड हाेने का हवाला दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर स्टेशन पर लोड ज्यादा भी है तो उनके गांव की बिजली को वहां काटने के बजाय अन्य स्थानों की बिजली की लाइनों को स्थानांतरित किया जाना चाहिए था। न कि जिस गांव में स्टेशन है, वहां कि लाइन को हटली मोड़ स्टेशन से जोड़ा जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर विभाग ने उनके गांव में बिजली सप्लाई की व्यवस्था को नहीं सुधारा तो वे इसके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बीती रात 11 केवीए लाइन और स्टेशन में खराबी आने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे रात के समय ठीक किया जाना संभव नही था। वीरवार सुबह से जारी बारिश के कारण भी मरम्मत का काम नहीं हो पाया था, लेकिन मौसम साफ होते ही विभाग के कर्मचारियों ने लाइन के साथ स्टेशन को ठीक किया है और बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
-सुनील शर्मा, सहायक कार्यकारी अभियंता, बिजली विभाग