{"_id":"0043152289e77febab0927d65521e901","slug":"electricity-load-increases-88-percent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"88 फीसदी लोड से हांफा पावर ग्रिड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
88 फीसदी लोड से हांफा पावर ग्रिड
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को कठुआ ग्रिड में सीजन का पीक लोड 88 फीसदी तक चला गया। इस सीजन में अभी तक के दर्ज आंकड़ों में यह लोड सबसे अधिक था। रात आठ बजे के लगभग दर्ज किए गए इस लोड को तय नियमों के अनुसार आठ फीसदी अधिक मापा गया। पिछले साल भी लोड अस्सी फीसदी से अधिक रहा था।
विज्ञापन
1047 एंपीयर्स की क्षमता वाले कठुआ ग्रिड में पिछले कुछ दिनों से डिमांड बढ़ने के साथ ही लोड बढ़ना शुरू हो गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार शनिवार को रात आठ बजे 925 एंपीयर्स का लोड रहा। जो तय मानकों से भी आठ फीसदी अधिक रहा।
विज्ञापन
जानकार बताते हैं कि ग्रिड में अस्सी फीसदी तक उपकरणों को लोड दिया जाता है लेकिन गरमियों के दिनों में कई बार ऐसी समस्या भी आ जाती है कि सिस्टम ओवरहीट होने लगता है ऐसे में विभाग रूटीन कटौती के अलावा भी विभिन्न इलाकों में बारी से कटौती करता है।
विज्ञापन
विभाग के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप राज ने बताया कि लोड बढ़ने के साथ ही सिस्टम को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रिड में रूटीन कटौती के अलावा लोड बढ़ने पर कटौती की जा रही है, जो मौसम में बदलाव के साथ सामान्य हो जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ने से न सिर्फ लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, अलबत्ता बिजली विभाग भी अतिरिक्त लोड की परेशानी झेल रहा है।