{"_id":"6c3088b020b1fa2609a132df6f6fc753","slug":"electric-spark-put-truck-on-fire-driver-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चिंगारी से ट्रक राख, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की चिंगारी से ट्रक राख, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ/बिलावर
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआला पंचायत के किल्थर गांव में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब पराली से भरा एक ट्रक बिजली के तारों के संपर्क में आने से जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
इस हादसे में बिजली का करंट लगने से ट्रक चालक 24 वर्षीय अब्दुल मजीद निवासी शपाकी तहसील हीरानगर की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक अब्दुल मजीद ट्रक नंबर जेके08ए/8898 में पराली भर कर हीरानगर से किल्थर गांव में किसी व्यक्ति के घर पर पहुंचाने जा रहा था।
ट्रक अभी आधे रास्ते में ही पहुंचा था कि ऊपर से गुजर रही बिजली के तारों के संपर्क में आते ही वहां से निकली चिंगारी ने ट्रक को आग के गोले में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान ट्रक के भीतर बैठे तमाम लोग सुरक्षित नीचे उतर आए। चालक अब्दुल मजीद जब ट्रक से कुछ जरूरी दस्तावेज निकालने के लिए फिर से खिड़की खोलने लगा तो करंट लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
इस खबर से किल्थर गांव में अफरातरफी मच गई और बडी संख्या में ग्रामीण ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन आग इतनी भंयकर थी कि बुझने का नाम ही नहीं ले रही थी।
इसी दौरान हीरानगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मंगवा लिया गया। जिन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया लेकिन इस बीच ट्रक पूरी तरह से जल चुका था।।