{"_id":"66e35aeba4b94280bf0a3c59","slug":"election-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-113125-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अंतिम दिन नामांकनों की झड़ी, 16 और ने ठोकी दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अंतिम दिन नामांकनों की झड़ी, 16 और ने ठोकी दावेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। तीसरे चरण के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन 16 और उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए।
वीरवार को बनी से सरफराज सफदर निर्दलीय उम्मीदवार, डॉ. रामेश्वर सिंह और राकेश सिंह ठाकुर ने निर्दलीयों के रूप में नामांकन दाखिल किया।
बिलावर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ मनोहर लाल शर्मा ने नामांकन भरा।
बसोहली विधानसभा क्षेत्र से जेके पीडीपी के योगिंदर सिंह, निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद रफीक बट्ट और भारतीय जनता पार्टी से सुमेश सपोलिया ने कवरिंग कैंडीडेट के रूप में नामांकन दाखिल किया। जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के लिए शिवसेना (यूबीटी) से राजेश कुमार, पीडीपी से गणेश दत्त शर्मा, निर्दलीय उम्मीदवार ब्रिजेश्वर सिंह और दविंदर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। कठुआ (एससी) विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी से डॉ. भारत भूषण, जेके पीडीपी से सुदेश कुमार ने जबकि हीरानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए जेके पीडीपी से विशाल सलगोत्रा, निर्दलीय उम्मीदवार गरीब सिंह, समाजवादी पार्टी से संजय कुमार ने नामांकन भरा है। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी। जिन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं, उनके पास 17 सितंबर, 2024 को दोपहर 03:00 बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का विकल्प होगा। सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान की तिथि 01 अक्टूबर, 2024 निर्धारित की गई है। मतदान सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक होगा।