{"_id":"5fb6ba868ebc3e5fa477cae7","slug":"election-kathua-news-jmu223094830","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। जिला विकास परिषद चुनावों में कांग्रेस के खेमे में गुटबाजी उस वक्त जगजाहिर हो गई जब वीरवार को डींगा अब निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार ने भी पार्टी के नाम से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। कांग्रेस का मैंडेट दिखाकर बुधवार को सुषमा देवी ने निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन पत्र भरा था। वीरवार को पिंकी देवी ने भी मैंडेट दिखाकर इसी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. एमएम अंसारी ने बताया कि एक ही पार्टी के दो उम्मीदवारों में से कौन प्रत्याशी होगा इसका फैसला चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक होगा। दोनों उम्मीदवारों द्वारा पेश किए गए मैंडेट पर प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर थे। एक ही पार्टी के दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद कांग्रेस में गुटबाजी की चर्चा जोर पकड़ रही है। कयास लगाए दा रहे हैं कि एक उम्मीदवार जिला अध्यक्ष मनोहर लाल के गुट से है, तो दूसरा पूर्व एमएलसी बलबीर सिंह के गुट से। जिला अध्यक्ष बुधवार को सुषमा देवी के साथ नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे थे। वीरवार को पूर्व एमएलसी ठाकुर बलबीर सिंह पिंकी देवी का नामांकन पत्र दाखिल कराने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा, हीरानगर के पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा भी मौजूद रहे। कांग्रेस के दो उम्मीदवारों में से किसी एक को ही पार्टी का निशान मिलेगा। हालांकि, उस उम्मीदवार पर दोनों गुटों की सहमति बनना आसान नहीं होगा।