फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   election

चुनावों के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई पूरी

विज्ञापन
election
कठुआ। डीडीसी चुनाव और पंचायत उपचुनाव के लिए जिले में पांच चरणों की प्रक्रिया जारी है। डीडीसी चुनाव के पहले चरण में जहां कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं, दूसरे चरण में महानपुर से और मांडली से छह उम्मीदवार मैदान में हैं। बुधवार को तीसरे चरण में नामांकन का आखिरी दिन था। बुधवार को बसोहली डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र से तीन और बिलावर से छह उम्मदवारों ने नामांकन दर्ज किए। ऐसे में अब तीसरे चरण के लिए जांच प्रक्रिया और नामांकन वापस लेने से पहले बसोहली से 15 और बिलावर से 14 उम्मीदवार कमर कस चुके हैं। चौथे चरण में बुधवार तक डिंगा अंब से चार और पांचवें चरण में नगरोटा गुजरू से दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव में तीसरे चरण में बसोहली, भूंड और बिलावर में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई है। इसमें भूंड से एक सरपंच पद के लिए चार, बिलावर से एक सरपंच पद के लिए पांच उम्मीदवर मैदान में हैं। बसोहली से पंच के रिक्त एक पद के लिए एक और भूंड के दो रिक्त पदों के लिए तीन, बिलावर से एक रिक्त पद के लिए तीन उम्मीदवार पर्चा भर चुके हैं। वीरवार को दूसरे चरण में भाग ले रहे उम्मीदवारों के पास जहां नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन होगा। वहीं, तीसरे चरण के उम्मीदवारों की ओर से भरे गए नामांकन जांचे जाएंगे। शुक्रवार को जिले में छठे चरण का भी आगाज होने जा रहा है।
विज्ञापन

बसोहली से भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल कराया नामांकन
बसोहली। जिला विकास परिषद चुनावों में नामांकन दाखिल करने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को अपने समर्थकों और ढोल नगाड़ों के बीच पहुंचे भाजपा के प्रत्याशी महान सिंह ने ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय के साथ बनाए गए केंद्र में नामांकन दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलावर से चुनाव मैदान में कुल 14 उम्मीदवार
बिलावर। जिला विकास परिषद के चुनावों के लिए बिलावर निर्वाचन क्षेत्र से बुधवार को छह और उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कराए हैं। एआरओ बिलावर निर्वाचन क्षेत्र विकास मलगौत्रा ने बताया कि नामांकन के आखिरी दिन छह नए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं, बिलावर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या 14 हो गई है। उन्होंने बताया कि वीरवार 19 नवंबर दोपहर 12 बजे उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर है। उधर, मांडली और लोहाई मल्हार ब्लॉक में 28 नवंबर को होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवार लोगों से समर्थन मांगने में जुटे हैं।

डींगा अंब से भाजपा, कांग्रेस उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
हीरानगर। जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनावों के लिए डिंगा अंब निर्वाचन क्षेत्र से बुधवार को दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। महिला आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की उम्मीदवार रिम्मी चाढ़क ने समर्थकों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर उनके साथ हीरानगर निकाय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा और पूर्व विधायक कुलदीप राज मौजूद रहे। दूसरा नामांकन पत्र कांग्रेस की उम्मीदवार सुषमा चौधरी ने दाखिल किया। वहीं, दूसरी तरफ मढ़ीन ब्लॉक में दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed