फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   election

दूसरे चरण में जांचे गए नामांकन, तीसरे चरण का अंतिम दिन

विज्ञापन
election
कठुआ। डीडीसी चुनाव और पंचायत उपचुनाव के पहले चरण में मैदान में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न अलाट होने के साथ ही प्रचार में तेजी आ गई है। वहीं, दूसरे चरण के चुनावों के लिए मंगलवार को नामांकनों की जांच की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

डीडीसी चुनाव के दूसरे चरण में महानपुर निर्वाचन क्षेत्र से सात और मांडली निर्वाचन क्षेत्र से छह उम्मीदवारों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किए। इसके साथ ही तीसरे चरण में बसोहली से 12 और बिलावर से आठ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। चौथे चरण में डिंगा अंब निर्वाचन क्षेत्र से एक नामांकन भरा गया है। पांचवें चरण में मढ़ीन और नगरोटा गुजरू में चुनाव होने हैं, जिसमें नगरोटा गुजरू से दो नामांकन मंगलवार को सामने आए हैं। उधर, पंचायत उपचुनाव के दूसरे चरण से सरपंच पद के लिए 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें बग्गन से पांच, बिलावर से दस, धार महानपुर से एक और महानपुर से पांच उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा पंच पद के लिए डुग्गन की दो सीटों से चार, महानपुर की दो सीटों से चार और मांडली की तीन सीटों से आठ उम्मीदवार सामने आए हैं।
विज्ञापन

नगरोटा गुजरू से दो प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
रामकोट। डीडीसी चुनाव के लिए नगरोटा गुजरू से पहले दिन मंगलवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। डीडीसी चुनाव की घोषणा के बाद मंगलवार से प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में कई उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। उम्मीदवार लोगों के घर-घर जाकर अपने लिए समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलावर निर्वाचन क्षेत्र से सामने आए दो और उम्मीदवार
बिलावर। जिला विकास परिषद के चुनावों के लिए बिलावर निर्वाचन क्षेत्र से मंगलवार को दो और उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। इसके साथ ही नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या आठ हो गई है। मंगलवार को क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व एक निर्दलीय उम्मीदवार से नामांकन दाखिल किया। एआरओ विकास मलगोत्रा ने बताया कि 18 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन है।
वहीं बिलावर ब्लॉक के पंचायत उपचुनाव में मालती और हौटार पंचायतों में सरपंच पद के लिए पांच-पांच नामांकन दाखिल हुए हैं। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 19 नवंबर है। इलाके में इन दिनों सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं, डीडीसी चुनावों में नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ उप चुनावों में अपनी किस्मत आजमाने वाले उम्मीदवारों ने लोगों से मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया है।

सातवें चरण में कठुआ में होंगे निकाय उपचुनाव
कठुआ। सातवें चरण में कठुआ नगर परिषद की दो रक्ति सीटों पर होने जा रहे निकाय उपचुनाव को लेकर ड्राई डे की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सातवें चरण में 21 नवंबर से अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 16 दिसंबर को इन रिक्त सीटों पर मतदान होगा। चुनाव विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 14 दिसंबर दोपहर दो बजे से 16 दिसंबर दोपहर दो बजे तक ड्राई डे रहेगा। जिसके बाद 22 दिसंबर को मतगणना होनी है। चुनाव विभाग ने 22 दिसंबर को भी ड्राई डे घोषित किया है। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के सेक्शन 135 के तहत यह प्रतिबंध लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed