फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   education news

Kathua News: स्कूली बच्चों को पढ़ाया नशे से दूर रहने का पाठ

विज्ञापन
education news
कठुआ/हीरानगर। युवाओं और जनता के बीच नशीले पदार्थों के बढ़ते चलन और लत को रोकने के लिए जिला पुलिस कठुआ ने ''ऑपरेशन पाठशाला'' के तहत ''ड्रग जागरूकता अभियान'' का आयोजन किया। जिला पुलिस की ओर से हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ीन, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल हीरानगर और गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में नशे के खिलाफ सेमिनार करवाए गए और जागरूकता रैलियां निकाली गईं।
विज्ञापन

सिविक एक्शन प्रोग्राम के एक भाग के रूप में और समाज में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कठुआ पुलिस की ओर से नशे को ना कहने और जीवन को हां कहने का संदेश फैलाने के लिए उक्त कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें पुलिस स्टेशन हीरानगर और पीपी मढ़ीन के अधीन चलाए अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ बॉर्डर धीरज सिंह कटोच ने किया, जबकि संबंधित थानों की पुलिस टीमें भी इस दौरान मौजूद रहीं। थाना कठुआ के अधीन आते क्षेत्र में निकाली ड्रग जागरूकता रैली डीएसपी मुख्यालय मनजीत सिंह के मार्गदर्शन में बॉयज हायर स्कूल कठुआ से शुरू हुई। इसमें लगभग 100 लोग जुड़े। इनमें छात्र, कर्मचारी और पुलिस अधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed