फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   education

शिक्षकों की गैरहाजिरी, स्कूल बंद होने के मामले में गिरी गाज

विज्ञापन
education
कठुआ। बनी शिक्षा जोन के बांजल से सटे अपर प्राइमरी स्कूल कछीड़ में शिक्षकों की गैरहाजिरी और स्कूल में ताला लटकने के मामले में शिक्षकों पर इसकी गाज गिरी है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रभारी को अपने कार्यालय में तलब किया है। वहीं स्कूल स्टाफ का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले जोनल शिक्षा अधिकारी बनी की ओर से स्कूल के चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट में स्कूल स्टाफ की लापरवाही बताई थी।
विज्ञापन

मामला स्थानीय सरपंच अनीता देवी और सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बांजलिया की ओर से प्रशासन और शिक्षा विभाग के संज्ञान में लाया गया था। संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी थी कि 22 मार्च को दोपहर 12 बजे तक स्कूल के दरवाजों पर ताले लटकते रहे तो वहीं विद्यार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा था। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश लाल थापा ने जोनल शिक्षा अधिकारी हेमराज को जांच के आदेश दिए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल में चार शिक्षक तैनात हैं। हेडमास्टर और मास्टर ग्रेड शिक्षक का पद खाली है। उधर, सरपंच ने बताया कि मामला लापरवाही का है। पहले ही विद्यार्थियों की शिक्षा कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुई है। ऐसे में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed