फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   education

एबीवीपी का शिष्टमंडल प्रधानाचार्य से मिला

विज्ञापन
education
बिलावर। डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों को पेश आने वाली समस्याओं के निदान के लिए एबीवीपी का शिष्टमंडल प्राचार्य से सोमवार को मिला। शिष्टमंडल ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा कि कॉलेज में जितने रिक्त पद हैं उन्हें जल्द से जल्द भरा जाए। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दी हैं उनके परिणाम जल्द घोषित किए जाएं। कॉलेज में बनाई गई पानी की टंकियों की मरम्मत करने के साथ-साथ उनकी उचित सफाई करने की मांग भी की गई। परिषद के सदस्यों ने विद्यार्थियों के लिए हर कक्षा में स्मार्ट एलईडी लगाने की मांग भी की। खेल सुविधाएं प्रदान करने का आग्रह किया। प्राचार्य ने शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि वे जल्द समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगी। शिष्टमंडल में सनक श्रीवत्स, खुशविंदर, जतिंदर, मुकेश, गणेश सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed