फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   eco friendly diwali

Kathua News: विद्यार्थियों ने ली ग्रीन दिवाली मनाने की शपथ

विज्ञापन
eco friendly diwali
जीएमसी के सहयोग से टायनी स्कॉलर स्कूल में करवाया ग्रीन दीवाली कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पटाखों से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए अमर उजाला ने ग्रीन दीवाली अभियान के तहत टायनी स्कॉलर स्कूल लोगेट मोड़ में कार्यक्रम करवाया। विद्यार्थियों को ग्रीन दिवाली मनाने की शपथ दिलाई गई।

जीएमसी कठुआ के सहयोग से करवाए कार्यक्रम में पहुंचे जीएमसी के सीनियर रेजीडेंट डॉ. साहिल लंगेह का स्कूल चेयरपर्सन मनीषा गुप्ता और प्रिंसिपल रीना खजूरिया ने स्वागत किया। डॉ. साहिल ने विद्यार्थियों को आतिशबाजी से होने वाले वायु और ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कहा कि पटाखों में इस्तेमाल कैडमियम से अनीमिया और चमड़ी के रोग हो सकते हैं। डॉ. साहिल ने बच्चों से कहा कि शहर को प्रदूषण और कचरे से मुक्त रखना जरूरी है। इसलिए केवल ग्रीन दिवाली मनाएं। तेज आवाज व प्रदूषण वाले पटाखों से बेजुबान जानवर, बुजूर्ग, बच्चे, पक्षी, पर्यावरण प्रभावित होते हैं। पटाखों से बचे पैसों से गरीब की मदद करें। बिजली से चलने वाली लाइटों की बजाय दीये जलाएं। विद्यार्थियों ने कहा कि वे ईको फ्रेंडली दिवाली मनाएंगे। तेज आवाज, प्रदूषण पैदा करने वाले पटाखें और सिंथेटिक रंगोंं का इस्तेमाल नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed