{"_id":"6748cbd6c7bf4caa1f016301","slug":"e-rickshaw-drivers-held-protest-kathua-news-c-201-1-knt1006-115310-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अपने ही प्रधान के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अपने ही प्रधान के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में चलने वाले ई-रिक्शा चालकों ने अपनी ही यूनियन के प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरवार को दर्जनों ई-रिक्शा चालकों ने यूनियन के प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि यूनियन के प्रधान अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए बाहर से आने वाले ई-रिक्शा चालकों को शहर में चलने की अनुमति दे रहे हैं। जिससे उनका कारोबार ठप हो रहा है। प्रदर्शन कार्यों का नेतृत्व कर रहे ई-रिक्शा यूनियन के उप प्रधान गिरधारी लाल गुप्ता ने कहा कि यूनियन के प्रधान शहर के अंदर अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए बाहर से आने वाले ई-रिक्शा को एंट्री दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले ई-रिक्शा इसके लिए प्रधान को नगद पैसे दे रहे हैं। जिससे लगातार उनका कारोबार कमजोर होता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले ई-रिक्शा के ज्यादातर चालकों के पास न तो कोई ड्राइविंग लाइसेंस है और न कोई अन्य दस्तावेज। इसमें कई तो नाबालिग भी ई-रिक्शा चला रहे हैं। जिससे उन्हें तो नुकसान हो ही रहा है, यात्रियों के जीवन पर भी संकट बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से शहर में चलने वाले ई-रिक्शा की वेरिफिकेशन कराई जाने की मांग की। ताकि न तो बाहर से आने वाले ई-रिक्शा को कठुआ शहर चलने से रोका जा सके और लोग भी सुरक्षित रह सके।