फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Drug Awareness Seminar in Womens College

Kathua News: युवाओं को किया जागरूक, तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव बताए

विज्ञापन
Drug Awareness Seminar in Womens College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय महिला कॉलेज की ओर से तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें तंबाकू के हानिकारक प्रभाव के साथ-साथ युवा पीढ़ी को इससे बचाने के प्रयासों पर विस्तार से बातचीत की गई।
कॉलेज के ड्रग डी-एडिक्शन सेल की ओर से ग्लोबल ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट (जीएचआरटी) के सहयोग से आयोजित सेमिनार के मुख्य वक्ता चेयरमैन डॉ. एचआर रहमान व अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। डॉ. रहमान ने युवा को नशे की लत में फंसाने के लिए तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनियों द्वारा अपनाई जाने वाली चालाकी भरी रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए शिक्षा के साथ व्यापक रणनीति अपनाने के महत्व पर जोर दिया। विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई।
विज्ञापन

इसमें दस छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने किशोरों में तंबाकू और निकोटीन उत्पादों के बढ़ते उपयोग, दबाव की भूमिका व मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने पहला पुरस्कार जीता। वहीं, दूसरा और तीसरा पुरस्कार क्रमशः मुस्कान और तानिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रधानाचार्य प्रभारी प्रो. सीमा जॉली के मार्गदर्शन में किया गया। सेल की संयोजक डॉ. रेणु सहित डॉ. इंद्रजीत कौर, डॉ. दीपशिखा शर्मा, प्रो. परमजीत और अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed