{"_id":"60e3578e8ebc3edfe068dfe7","slug":"drinking-water-problem-kathua-news-jmu2388461150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 13 में पांच दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह इस परेशानी पर और भी ज्यादा चिढ़े हुए हैं, क्योंकि उनकी परेशानी को हल करने के लिए जल शक्ति विभाग कोई काम नहीं कर रहा। अब ये लोग सड़क उतरकर प्रदर्शन करने का मन बना चुके हैं।
पूर्व सरपंच त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिनों में मोहल्ला तराल, मोहल्ला माड, अपर टीला और लोअर टीला के लगभग एक हजार लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय विजय सिंह ने बताया कि वार्ड 13 में कोई प्राकृतिक जल स्रोत भी नहीं है, जिसके कारण लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर गुरुनाल से पानी लाना पड़ता है।
तरलोचन सिंह ने बताया कि इस संबंध में जल शक्ति विभाग को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं। सलीम अहमद ने बताया कि गर्मियों के दिनों में भी जल शक्ति विभाग पेयजल उपलब्ध नहीं करा पा रहा। इस कारण लोगों में जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष है।
विज्ञापन
लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार को वार्ड 13 में पेयजल सप्लाई नहीं की गई तो लोग जल शक्ति विभाग के खिलाफ सड़क पर बैठकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस संबंध में जब जल शक्ति विभाग बिलावर के एईई से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन का कोई जवाब नहीं दिया।