फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Drinking water problem

दूषित पानी पीने को मजबूर लोग

विज्ञापन
Drinking water problem
बिलावर के रिया मे दूषित बावली, जिसका पानी पीने के लिए लोग मजबूर हैं। - फोटो : KATHUA
बिलावर। बिलावर पंचायत के मोहल्ला रिया में पेयजल की किल्लत के कारण लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से मोहल्ले में पेयजल सप्लाई नहीं हो रहा, इसलिए लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि करीब 30 परिवारों को पेयजल के लिए कई किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। कई बार इस संबंध में जल शक्ति विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन कई दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं की जा रही। इस कारण लोग प्राकृतिक जल स्रोतों का दूषित पानी पीने को मजबूर हो गए हैं। मोहल्ले में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है लेकिन सप्लाई प्रभावित है। गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द मोहल्ले में पेयजल सप्लाई बहाल की जाए, जिससे मोहल्ले के लोगों को पेयजल किल्लत से राहत मिल सके।
विज्ञापन

इस संदर्भ में जब जल शक्ति विभाग के के एईई अनिल जंजुआ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डगवैल से रेजरवायर तक पाइप लाइन को जोड़ दिया गया है। मोटरमैन का पद खाली होने के कारण परेशानी आ रही है। उच्च अधिकारियों को मोटरमैन के रिक्त पद को भरने के लिए लिखित में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed