फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Drinking water crisis started deepening in the city with the heat

गर्मी के साथ शहर में गहराने लगा पेयजल संकट

विज्ञापन
Drinking water crisis started deepening in the city with the heat
वार्ड में व्याप्त पेयजल संकट का समाधान किए जाने की मांग करते वार्ड सात के लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। गर्मी का मौसम आते ही शहर में एक बार फिर पेयजल संकट गहराने लगा है। सोमवार को शहर के वार्ड नंबर सात के निवासियों ने एडीसी अतुल गुप्ता से मिलकर उनके वार्ड में पानी की आपूर्ति को बढ़ाने की मांग की। वहीं वार्ड नंबर 14 के लोगों ने उनके वार्ड में पानी की आपूर्ति के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा इस्तेमाल की जा रही खस्ताहाल ढांचागत सुविधा के प्रति रोष जताया है।
विज्ञापन

एडीसी से मिलने पहुंचे वार्ड सात के लोगों का नेतृत्व कर रहे पार्षद अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि शहर के निचले इलाके में स्थित उनके वार्ड में लोग हैंडपंप से निकलने वाले पानी का ही उपयोग करते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में भूमिगत जल स्तर कम हो जाने के कारण हैंडपंप सूख जाते हैं। ऐसे में लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए जल शक्ति विभाग द्वारा आपूर्ति किए जाने वाले पानी पर ही आश्रित होना पड़ता है। गर्मी के तीन महीने में भी विभाग उनके वार्ड में पानी की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं दे रहा है। जिसके कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। कमोबेश ऐसी ही स्थिति उनके वार्ड के साथ लगते वार्ड छह और आठ में भी है। इसका मुख्य कारण विभागों के बीच आपसी तालमेल का न होना सामने आ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के सभी ट्यूबवेल को बिजली आपूर्ति करने के लिए विशेष लाइन की व्यवस्था है। इसके बाद भी बिजली विभाग नियमित बिजली की आपूर्ति नहीं कर रहा। इससे पंपिंग स्टेशनों से लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा वार्डों में जगह-जगह पानी की लीक पाइप लाइनें भी समस्या बढ़ा रही हैं। ऐसे में लोगों ने एडीसी से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर समाधान तलाशने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि अगर विभाग ने एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया तो सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। वहीं वार्ड 14 में व्याप्त पेयजल संकट पर वार्ड के निवासी रोशन वर्मा ने कहा कि उनके वार्ड में पानी की आपूर्ति के लिए बनाए गए ओवरहेड टैंक सहित अन्य ढांचागत सुविधाएं करीब चालीस वर्ष पुरानी है। ऐसे में जगह-जगह से होने वाली लीकेज के कारण आधा पानी तो व्यर्थ हो जाता है। हालत यह की पिछले पांच दिनों से उनके घरों में पानी की आपूर्ति एक मिनट के लिए भी नही हो पाई है। ऐसे में सैकड़ों परिवारों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पानी की इस समस्या के बारे में कई बार विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को सूचित भी किया गया है, लेकिन अब तक कोई भी कार्रवाई नही हुई। ऐसे में लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग अब भी नही जागा तो लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed