{"_id":"cd3d1ab45ec6e2b8195dd4ac3d280d9e","slug":"dps-won-matsogi-do-cometition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीएस के नाम मत्सोगी डू का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीएस के नाम मत्सोगी डू का खिताब
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौदहवीं राज्य स्तरीय मत्सोगी डू चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल राजबाग ने खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। डीपीएस राजबाग का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल कालूचक को पहले उपविजेता और आर्मी पब्लिक स्कूल बीडी बाड़ी को दूसरे उपविजेता का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू कश्मीर मत्सोगी डू एसोसिएशन और दिल्ली पब्लिक स्कूल राजबाग के तत्वाधान से किया गया। दो दिवसीय आयोजन में राज्य के विभिन्न स्कूलों से आए 550 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान 55 ऑफिशियल सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। एसोसिएशन पदाधिकारियों, स्कूल प्रबंधन अधिकारियों सहित कई अन्य सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन