फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dozens of road links remained closed for hours

दर्जनों सड़क संपर्क घंटों रहे बंद

विज्ञापन
Dozens of road links remained closed for hours
भूस्खलन के कारण बंद हुआ कोहग मार्ग। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ/हीरानगर/बसोहली। जिले के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश का असर सड़क यातायात पर भी बुरी तरह से पड़ा। तरनाह नाले के उफान पर आने से जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर तरनाह के पुराने पुल को दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया। हाईवे की ट्रैफिक को नए पुल से डायवर्ट किया गया। बिलावर दियालाचक मार्ग भी दस घंटे तक अवरुद्ध रहा। छलां के नजदीक पुलिया बह जाने के बाद दोनों ओर वाहन फंसे रहे। दोपहर बाद अस्थाई रास्ता तैयार कर यातायात को बहाल कर दिया गया। इस दौरान ट्रैफिक को सांबा के मानसर रूट से डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन

बसोहली में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश से नदियों, नालों का जलस्तर बढ़ गया है और बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं, क्षेत्र के कई सड़क संपर्क मार्ग भी बड़े पेड़ और पस्सिया गिरने से बंद हो गए। भारी बारिश के कारण शीतल नगर के सूखा नाला के समीप एक कार मलबे मं फंस गई, जिसमें 3 लोग मौजूद थे। हालांकि रात के समय इन लोगों की मदद के लिए निकटवर्ती कोट इलाके के लोग पहुंचे और कार से सकुशल बाहर निकाला। सुबह होने के बाद जेसीबी से मार्ग बनाकर कार को निकाल लिया गया। बनी बसोहली मार्ग पर भी यातायात बारिश के चलते घंटों बाधित रहा।
विज्ञापन

माशका के सलोआ इलाके में भी सड़क पर पस्सियां गिरने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कुछ घंटे बंद रही। बसोहली महानपुर सड़क पर पूंडा के नजदीक भी कोटला सड़क सुबह करीब चार घंटों तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रही। यहां भी भारी संख्या में बड़े पत्थर व पस्सियां गिरी थी, जिन्हें लोक निर्माण विभाग की मशीन के जरिए हटाया गया। इसके बाद यह मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो सका। वहीं देर शाम तक शीतलनगर ब्लॉक के पहाड़ी इलाकों में गिरी पस्सियों को हटाने का कार्य जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed