{"_id":"5f3ad47d8ebc3e3ce36be1a5","slug":"domicile-kathua-news-jmu2167039143","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: कोटपुन्नू में शिविर लगाकर 93 लोगों को सौंपे गए डोमिसाइल प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu and Kashmir: कोटपुन्नू में शिविर लगाकर 93 लोगों को सौंपे गए डोमिसाइल प्रमाण पत्र
Tue, 18 Aug 2020 12:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में हीरानगर की सीमावर्ती पंचायत कोटपुन्नू में शिविर लगाकर 93 लोगों को डोमिसाइल प्रमाण पत्र बनाकर सौंपे गए। सोमवार सुबह दस बजे से लेकर दोपहर बाद तक डोमिसाइल प्रमाण पत्र बनाने का काम जारी रहा। स्थानीय सरपंच विनय शर्मा की पहल के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने पंचायत में शिविर लगाया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः बुरहान वानी की तरह था लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर का नेटवर्क, मौत से पहले शरीर पर बांधी थी आईईडी
विज्ञापन
तहसीलदार मढ़ीन गुलशन शर्मा की देखरेख में आयोजित शिविर में नायब तहसीलदार के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे। डोमिसाइल प्रमाण पत्र के लिए जिन लोगों के पास पूरे दस्तावेज थे, उन्हें मौके पर ही डोमिसाइल प्रमाण पत्र बनाकर दे दिया गया।
विज्ञापन
लगभग 93 लोगों को प्रमाण पत्र सौंपे गए। पंचायत के लोगों ने सरपंच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इस तरह के कैंप का आयोजन नहीं किया गया होता, तो उन्हें इसके लिए कार्यालयों के कई चक्कर काटने पड़ते।
यह भी पढ़ेंः दूसरे दिन माता के दरबार में 170 श्रद्धालुओं ने नवाए शीश, धुंध के कारण स्थगित रही हेलिकॉप्टर सेवा
वहीं सरपंच ने प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस शिविर से बहुत से लोगों को लाभ हुआ है, जिसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं। लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत जल्द फिर से इस तरह का शिविर लगाया जाएगा और जो लोग दस्तावेज पूरे कर लेंगे, उन्हें मौके पर ही डोमिसाइल प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा।