{"_id":"5f3b66c08ebc3e3ce56029e0","slug":"mata-vaishno-devi-yatra-helicopter-service-suspended-throughout-day-due-to-haze-on-trikuta-mountain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन माता के दरबार में 170 श्रद्धालुओं ने नवाए शीश, धुंध के कारण स्थगित रही हेलिकॉप्टर सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन माता के दरबार में 170 श्रद्धालुओं ने नवाए शीश, धुंध के कारण स्थगित रही हेलिकॉप्टर सेवा
Tue, 18 Aug 2020 10:57 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी धाम
- फोटो : अमर उजाला
पांच माह बाद रविवार को शुरू हुई माता वैष्णो देवी यात्रा दूसरे दिन सोमवार को भी कोरोना नियमों के अनुसार सामान्य रूप से जारी रही। हालांकि, दूसरे दिन भी भक्तों की संख्या कम रही। श्राइन बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को लगभग 170 भक्तों ने भवन में माथा टेका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः बुरहान वानी की तरह था लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर का नेटवर्क, मौत से पहले शरीर पर बांधी थी आईईडी
विज्ञापन
इस दौरान रोपवे सेवा बहाल रही। जबकि त्रिकुटा पर्वत पर छाई धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर सेवा स्थगित रही। उधर, दिनभर भवन मार्ग पर मां के जयकारे लगते रहे। वहीं, श्रद्धालुओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Baramulla Encounter: फिर शुरू हुई बारामुला मुठभेड़, लश्कर के एक और टॉप कमांडर के घिरे होने की आशंका