{"_id":"2d1d2f67c048b03efa4bda58f3352728","slug":"domestic-gas-cylinders-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में छापा, घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में छापा, घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Tue, 30 Sep 2014 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के कई होटलों और रेस्टोरेंट में छापा मारकर डेढ़ दर्जन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया और चालान करते हुए जुर्माना वसूला। टीम ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों को नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
उपभोक्ता मामले एवं जनवितरण विभाग के अतिरिक्त निदेशक टीआर सिंह, टीएसओ समेत अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम ने घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल किए जाने की शिकायत पर होटलों में छापा मारा। टीम ने मिठाई की दुकानों में भी छापा मारकर घटिया सामग्री को मौके पर नष्ट करवा दिया।
विज्ञापन
इसके उपरांत कालेज रोड से होकर टीम शहीदी चौक और फिर मुखर्जी चौक तक पहुंची। टीम सदस्यों ने मुख्य बाजार में भी दबिश दी। मिठाई की दुकानों में गंदगी मिलने पर टीम ने दुकानदारों को जमकर लताड़ लगाई। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए टीम सदस्यों ने धड़ाधड़ चालान काटे।
विज्ञापन
टीम ने दुकानकारों से अपने प्रतिष्ठान में सफाई रखने, ताजा खाद्य सामग्री बेचने और पालीथिन का इस्तेमाल न करने के लिए कहा है। एडी सीएपीडी ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान आम उपभोक्ताओं के साथ छलावे की शिकायतें आती हैं। दुकानदारों को चाहिए कि वह उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक वस्तुएं ही बेचें।