फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Do yoga regularly for peace of mind

मन की शांति के लिए नियमित करें योग

विज्ञापन
Do yoga regularly for peace of mind
सुकराला गांव में लगाए गए योग शिविर में भाग लेते लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
बसोहली। बसोहली के रामलीला मैदान में शुक्रवार को आयुष विभाग की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बसोहली नगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षक गौरव गुप्ता ने लोगों को योग के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को नियमित रूप से योग करना चाहिए। इससे मानसिक रूप से शांति मिलती है। निरोगी रहने के लिए भी योग एक उत्तम साधन है। योग हमारे रक्त में सुरक्षा तंत्र की कोशिकाओं के बल में वृद्धि करता है और प्रतिकूल वातावरण में भी हमारे शरीर की रक्षा करता है। सभी को दैनिक जीवन में योग की दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षक गौरव गुप्ता ने बताया कि निशुल्क योग शिविर का आयोजन कर लोगों को योग से संबंधित जानकारी दी जा रही है। योगाभ्यास से माइग्रेन, मोटापा, हृदय रोग, उदर रोग, आंख कान गले की समस्या, डायबिटीज समेत अन्य असाध्य रोगों का उपचार संभव है। वहीं योग करने से मनुष्य के मन में अच्छे विचार आते हैं। हर मनुष्य को प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग करने वाला व्यक्ति सदा स्वस्थ रहता है। वर्तमान समय की जीवन शैली के कारण लोगों को बीमारियों ने घेर लिया है, इसलिए बीमारियों से बचने का एकमात्र उपाय योगासन है। योग शिविर में एडीसी बसोहली तिलक राज थापा, नगर कमेटी अध्यक्ष सुमेश सपोलिया, नगर कमेटी उपाध्यक्ष अभिनव राजदान, थाना प्रभारी बसोहली राजेंद्र खजूरिया व अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed