फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Disaster as hail lashed

आफत बनकर बरसे ओले

Wed, 22 Feb 2017 01:41 AM IST
kathua
kathua Updated Wed, 22 Feb 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
Disaster as hail lashed
rain - फोटो : अमर उजाला
मौसम में बदलाव किसानों के लिए आफत बनकर आया है। बनी के ढग्गर और आसपास के इलाकों में ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ी इलाकों में लगातार जारी बारिश के बीच मंगलवार को दोपहर तक करीब दो इंच ओलों की परत जम गई। ऐसा लग रहा था, जैसे बर्फ गिरी हो। इसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। किसानों के अनुसार सरसों और जौ को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। पहले से ही इलाके में गेहूं की फसल नहीं लग पाई है। इस बार गिरे ओलों ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है।
विज्ञापन


नेकां के डुग्गन ब्लाक अध्यक्ष अमीर चंद ने बताया कि इलाके में काफी ओले गिरे हैं। उन्होंने सरकार से किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। एसडीएम बनी अजीत सिंह ने बताया कि नुकसान की फिलहाल रिपोर्ट नहीं है। फील्ड स्टाफ को आंकलन के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। वहीं मल्हार के इलाकों में भी ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की सूचना है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed