{"_id":"67d08e041284b6cf710596d1","slug":"dig-meet-with-family-of-missing-minor-boys-kathua-news-c-201-1-knt1008-118178-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरों की तस्वीरें प्रसारित कर सुराग जुटाने का करें प्रयास : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरों की तस्वीरें प्रसारित कर सुराग जुटाने का करें प्रयास : डीआईजी
विज्ञापन
लापता किशोरों के परिजनों से मिलने पहुंचे डीआईजी शिव कुमार शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/हीरानगर। डीआईजी जम्मू-कठुआ रेंज शिव कुमार शर्मा ने राजबाग और मढ़ीन का दौरा कर लापता किशोरों दीनू (15) और रहमत अली (12) के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों की तलाश के लिए सभी संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि लापता किशोरों की तस्वीरों को प्रसारित किया जाए ताकि लोगों से मिलने वाली इनपुट के आधार पर भी उन्हें तलाशा जा सके। लापता हुए किशोर रिश्ते में मामा-भांजा हैं।
ज्ञात रहे कि दो दिन पूर्व परिजन ने पुलिस थाना राजबाग में मामला दर्ज करवाया था कि 27 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे दीनू और उसका रिश्तेदार रहमत अली बकरियां चराने के लिए भंबडवां स्थित बकरी फार्म के पास गए थे, लेकिन वे घर नहीं लौटे। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस 137(2) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डीआईजी शर्मा ने एसएचओ और डीएसपी को निर्देश दिए कि वे पंजाब, जम्मू, उधमपुर और अन्य जिलों में भी परिजन और रिश्तेदारों से संपर्क करें और बच्चों की तस्वीरें प्रसारित कर सुराग जुटाने के प्रयास करें। उन्होंने विशेष टीमों का गठन करने और तलाशी अभियान में तेजी लाने पर जोर दिया।
उधर, पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। कोटपुन्नू पुलिस चौकी प्रभारी सोमराज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकंदपुर, उज्ज दरिया और आसपास के जंगलों की गहन तलाशी ली है। अधिकारी इस मामले में जनता से भी सहयोग की अपील कर रहे हैं।