{"_id":"67feb6a30115a2021f0ec2ee","slug":"devotees-disappointed-in-kathua-due-to-technical-glitch-three-got-registered-in-billawar-kathua-news-c-10-agr1006-590016-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तकनीकी गड़बड़ी...घंटों इंतजार, लाैटे निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तकनीकी गड़बड़ी...घंटों इंतजार, लाैटे निराश
Wed, 16 Apr 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने पंजाब नेशनल बैंक कठुआ पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : kathua
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, बिलावर में तीन ने कराया पंजीकरणकठुआ/बिलावर। तीन जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है, लेकिन कठुआ में पहले दिन ही तकनीकी समस्या के कारण पंजीकरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। घंटों इंतजार के बाद लोग निराश लाैटे।
कठुआ के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में मंगलवार को यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू होने थे, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी। बैंक प्रबंधन ने भक्तों को सूचित कर दिया कि बुधवार से पंजीकरण शुरू होगा। इस बीच, हताश हुए कई भक्तों ने पंजाब जाकर अपना पंजीकरण करवा लिया।
वहीं, बिलावर की जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा में पहले दिन तीन श्रद्धालुओं (दो पुरुष और एक महिला) ने पंजीकरण करवाया। इनमें महानपुर के माड़ा पट्टी के दो भक्त और माल्ती के एक भक्त शामिल हैं। माल्ती के राजेंद्र सिंह ने बताया कि वे पहली बार परिवार के साथ अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं और भोले बाबा के दर्शनों को लेकर उत्साहित हैं। संवाद
विज्ञापन
भक्तों की प्रतिक्रियाएं
पंजाब नेशनल बैंक कठुआ में पंजीकरण शुरू होने चाहिए थे, लेकिन भक्तों को सही जानकारी नहीं दी गई। ऑनलाइन व्यवस्था के बावजूद सुविधा न मिलना चिंताजनक है। सुमित शर्मा
हर साल की तरह इस बार भी यात्रा में शामिल होने का जोश है। कठुआ में निराशा हाथ लगी, लेकिन हमने पंजाब जाकर पंजीकरण करवा लिया।
विकास महाजन
भोले बाबा के दर्शनों की प्रतीक्षा पूरे साल रहती है, लेकिन पहले दिन ही पंजीकरण में दिक्कत आई, जिससे भक्तों को परेशानी हुई।
अरुण शर्मामेडिकल और अन्य तैयारियां पूरी कर चुके हैं। उम्मीद है प्रशासन यात्रा की व्यवस्थाओं को बेहतर करेगा।
राजीव शर्मा
कोट
तकनीकी दिक्कत के कारण पहले दिन पंजीकरण प्रक्रिया ब्रांच में शुरू नहीं हो सकी। इसकी जानकारी भक्तों को दे दी गई है। बुधवार से पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा।
आशीष जम्वाल, प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, कठुआ ब्रांच