फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Development

थडा कलवाल-सियालना सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई करने की मांग

विज्ञापन
Development
Development - फोटो : KATHUA
रामकोट। डोडनी, वरोटा और कई जगहों को जोड़ने वाली लिंक सड़क के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं। जो अनजाने में किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं।
विज्ञापन

सियालना के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि थड़ा कलवाल से सियालना जाने वाली सड़क के किनारे भांग सहित कुछ अन्य झाड़ियां इस तरह उगी हैं कि तीव्र मोड़ पर विपरीत दिशा से आने वाले वाहन एक-दूसरे को बिल्कुल दिखाई नहीं देते। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि इन सड़कों पर एक मोटरसाइकिल पर तीन-तीन लोग सवारी करते हैं, जिससे खतरा और भी बढ़ जाता है। उच्चापिंड सड़क के किनारे भी झाड़ियां इस तरह हो गई हैं कि किसी भी समय कोई भी दुर्घटना हो सकती है। कई बार इस संबंध में पीएमजीएसवाई विभाग और लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक झाड़ियों की कांट छांट के लिए कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द सड़क किनारे उगी झाड़ियों की साफ सफाई कराए, जिससे आने वाले दिनों में संभावित बड़े खतरों को टाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed