{"_id":"6109918d8ebc3e88d36048a7","slug":"development-kathua-news-jmu240831649","type":"story","status":"publish","title_hn":"थडा कलवाल-सियालना सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थडा कलवाल-सियालना सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई करने की मांग
विज्ञापन
Development
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट। डोडनी, वरोटा और कई जगहों को जोड़ने वाली लिंक सड़क के किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग गई हैं। जो अनजाने में किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं।
सियालना के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि थड़ा कलवाल से सियालना जाने वाली सड़क के किनारे भांग सहित कुछ अन्य झाड़ियां इस तरह उगी हैं कि तीव्र मोड़ पर विपरीत दिशा से आने वाले वाहन एक-दूसरे को बिल्कुल दिखाई नहीं देते। इससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने बताया कि इन सड़कों पर एक मोटरसाइकिल पर तीन-तीन लोग सवारी करते हैं, जिससे खतरा और भी बढ़ जाता है। उच्चापिंड सड़क के किनारे भी झाड़ियां इस तरह हो गई हैं कि किसी भी समय कोई भी दुर्घटना हो सकती है। कई बार इस संबंध में पीएमजीएसवाई विभाग और लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक झाड़ियों की कांट छांट के लिए कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द सड़क किनारे उगी झाड़ियों की साफ सफाई कराए, जिससे आने वाले दिनों में संभावित बड़े खतरों को टाला जा सके।