फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Deupty Cm Gave Order to ADC For Government officials

Kathua News: लोहाई मल्हार, डुगैनी के बीडीओ व मछेड़ी तहसीलदार को कहें वे अपने स्टेशन पर रहें

विज्ञापन
Deupty Cm Gave Order to ADC For Government officials
- उपमुख्यमंत्री ने एडीसी बिलावर को फोन पर दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। एडीसी साहब, आपके बनी के लोहाई मल्हार और डुगैनी के बीडीओ को कहें कि वे अपने स्टेशन पर रहें और आगे-पीछे खड़पंची न मारें। यही बात मछेड़ी तहसीलदार को भी कह दें। लोगों ने इनसे मिलना होता है और वे परेशान हो रहे हैं। इन्हें सख्ती से कह दें और निर्देश जारी कर दें।
यह हुक्म जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने एडीसी बिलावर को फोन पर दिए। एडीसी के मुताबिक संबंधित तहसीलदार, बीडीओ और सीडीपीओ को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे अपना स्टेशन न छोड़ें और वहीं मौजूद रहें। दरअसल, बनी विधानसभा क्षेत्र के बिलावर से सटे डुगैनी और लोहाई मल्हार में क्षेत्र में नियुक्त किए गए अधिकारियों द्वारा अपने स्टेशन पर न बैठकर तहसील या सब डिवीजन मुख्यालय पर बैठने के मामले का उपमुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

यह मामला उनके संज्ञान में स्थानीय विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह द्वारा लाया गया। इसे लेकर उपमुख्यमंत्री का निर्देश देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एडीसी बिलावर विनय खोसला ने पुष्टि करते हुए बताया कि उपमुख्यमंत्री की ओर से निर्देश मिले थे जिसके बाद इस संबंध में अधिकारियों को हिदायत जारी कर दी गई हैं। ज्ञात रहे कि बनी सब डिवीजन की एक बड़ी आबादी बिलावर के प्रशासनिक क्षेत्र के अधीन आती है। कई दशक पूर्व बिलावर को मिले एसडीएम कार्यालय को भी दूर दराज इलाके बदनोता में खोला गया था। लेकिन दूर दराज इलाके में जाने से परहेज करते रहे अधिकारियों ने धीरे-धीरे इसे बिलावर में ही मुख्यालय बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायदे से जहां अब बिलावर में एडीसी बैठते हैं, वहीं प्रशासनिक इकाईयों में आज भी यह सब डिवीजन मुख्यालय की तरह ही काम करता है। उपजिला का दर्जा केवल पोस्ट अपग्रेड करने तक हीनिधार्रित रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोग यह भी मांग करते रहे हैं कि बदनोता या लोहाई मल्हार में एक बार फिर से सब डिवीजन मुख्यालय को सक्रिय किया जाए और यहां एसडीएम की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed