फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dengue knock in Kathua, a young man found positive

कठुआ में डेंगू की दस्तक, एक युवक मिला पॉजिटिव

विज्ञापन
Dengue knock in Kathua, a young man found positive
कठुआ। बरसात के मौसम में इस बार डेंगू ने जिले में दस्तक दे दी है। कठुआ शहर के कृष्णा कॉलोनी इलाके के 18 वर्षीय एक युवक को डेंगू की निजी अस्पताल में की गई रैपिड जांच में पुष्टि हो गई है। इसके बाद स्वास्थ्य अमला सतर्क हो गया है। डेंगू पीड़ित के पिता को भी बुखार की शिकायत है ऐसे में उन्हें भी जांच करवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीम ने कृष्णा कॉलोनी में डेंगू का मामला सामने आने के बाद पहुंची। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश मंसोत्रा और जिला स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने टीम सहित इलाके का सर्वे किया। इस दौरान संक्रमित से जहां यात्रा इतिहास और परिवार में अन्य लोगों के बीमार होने के संबंध में जानकारी ली गई। वहीं टीम ने डेंगू पीड़ित के घर के भीतर वोकीलाथ और परिसर में एंटी लारवा स्प्रे किया है। आसपास के दर्जनों और घरों में भी एंटी लारवा स्प्रे करते हुए उन्हें जागरूक किया गया। इलाके में लोगों के घरों में मच्छरों के लारवा पाए गए हैं। ऐसे में लोगों को पानी जमा न होने देने की हिदायत दी गई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को भी रूटीन में एंटी फॉगिंग अभियान चलाने के लिए लिखा है। हालांकि बरसात के दौरान शहर में जगह-जगह गंदगी और नालों के भराव के बीच एंटी फॉगिंग अभियान पिछले लंबे समय से देखा नहीं गया है।
विज्ञापन

..............
जिले में पिछले साल सामने आए थे पांच सौ से अधिक मामले, ज्यादातर गोविंदसर से आए थे सामने
कठुआ रेलवे स्टेशन से सटे गोविंदसर गांव पिछले साल डेंगू का हॉट स्पॉट रहा है। जिले में डेंगू का पुराना इतिहास है। कई लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं तो वहीं बीते साल डेंगू के मरीजों का जिले में आंकड़ा पांच सौ को पार कर गया था। अकेले गोविंदसर गांव से ही तीन सौ से अधिक मामले सामने आ चुके थे। इस बार स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीम तीन बार एंटी लारवा स्प्रे इलाके में कर चुकी है। पेयजल जमा किए जाने की स्थिति गांव में हैं। ऐसे में लगातार मच्छरों का लारवा इलाके में अभी भी पाया जा रहा है। इससे साफ है कि इस साल भी गोविंदसर में डेंगू की दस्तक गंभीर परिणाम ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए जा चुके हैं। जिस इलाके से मामला सामने आया है उसके आसपास के घरों में भी एंटी लारवा स्प्रे करवाया गया है। अन्य विभागों को भी तालमेल के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साफ सफाई और मच्छरों के पनपने की स्थिति को देखते हुए जागरूक करने और अभियान चलाने के लिए कहा गया है।
राहुल पांडेय
डीसी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed