फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   dengu cases kathua

Kathua News: डेंगू के 19 नए मामले मिले, 436 पहुंचा आंकड़ा

Sun, 29 Oct 2023 12:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 29 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
dengu cases kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। कठुआ जिले में डेंगू के मामलों पर कोई अंकुश नहीं लग पाया है। जिले में जून से शुरू हुए डेंगू के प्रकोप में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। शनिवार को भी 19 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके बाद जिला में डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 436 हो चुका है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डेंगू के मरीजों के घरों के आसपास एंटी लारवा दवा का स्प्रे करने में जुटी रही। जिला के बरवाल, चन्नग्रां, चांदल, पारलीवंड और मंझलीवंड में विभाग की टीमों ने डोर-टू-डोर अभियान चलाते हुए गलियों, लोगों के घरों व आसपास के इलाकों में दवा का छिड़काव करवाया। साथ ही लोगों को अपने घरों के आसपास किसी भी तरह का पानी जमा न होने देने की नसीहत दी।
विज्ञापन

शनिवार को 19 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव पाई गई। कुल मरीजों का आंकड़ा 436 हो गया। इनमें से 353 लोग रिकवर हो चुके हैं और अन्यों का इलाज चल रहा है। बताया कि इस सीजन के दौरान डेंकू से एक मरीज की मौत हो चुकी है। जिला में अभी तक चिकनगुनिया के 14 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 6 रिकवर हो गए हैं। जबकि, अन्यों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राकेश मगोत्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed