फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demonstration against the problem being faced by toll plaza

टोल प्लाजा से पेश आ रही समस्या के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration against the problem being faced by toll plaza
यूथ फेडरेशन के बैनर तले लखनपुर में प्रदर्शन करते लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। लखनपुर टोल प्लाजा के कारण लगातार पेश आ रही समस्या के कारण अब स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वीरवार को यूथ फेडरेशन के बैनर तले जमा दर्जनों युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन से स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे फेडरेशन के प्रधान सन्नी शर्मा ने कहा कि पहले तो लखनपुर में लोगों की समस्या बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से टोल प्लाजा लगा दिया गया है और अब उसकी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ध्यान नही दिया जा रहा है। कस्बे में टोल प्लाजा बनने के बाद से टोल से बचने के लिए लोग हाइवे से हटकर कस्बे के रिहायशी क्षेत्र से निकलने के लिए लिंक मार्ग का उपयोग कर रहे है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले सैकड़ों बड़े वाहनों के कारण हाइवे से ज्यादा लिंक मार्ग पर ट्रैफिक बढ़ गया है। दिन भर सैकड़ों वाहनों के निकलने के कारण लोगों का यहां पर जीना दूभर हो गया है। वाहनों की संख्या में हुई वृद्धि से जहां एक ओर लोगों को भारी शोर प्रदूषण से दो चार होना पड़ रहा है। वहीं लिंक मार्ग की दशा भी दिनों दिन खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक वाहनों की आवाजाही होने के कारण सड़क अब सुरक्षित नही रही है। जिसके कारण स्थानीय लोगों को अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। शर्मा ने कहा कि लिंक मार्ग का उपयोग करना स्थानीय लोगों की मजबूरी है। क्योंकि टोल प्लाजा में कठुआ जिला की पंजीकृत वाहनों को भी अपने ही जिले में आने-जाने की छूट नही है। जिसके कारण लखनपुर कस्बा के साथ लगने वाले गांवों के लोग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन इस चोर रास्ते का इस्तेमाल टोल बचाने के लिए कर रहे है। जिससे स्थानीय लोग परेशान है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन पहले तो कठुआ जिला के लोगों को टोज से निजात दिलाने के लिए प्रबंध करे। इसके अलावा रिहायशी मोहल्ले से निकलने वाले वाले बाहरी राज्यों के वाहनों को रोकने के लिए प्रबंध करे। अगर अगले दो दिनों में उक्त प्रबंध नही किए गए तो स्थानीय लोग इसके खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करने के मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि अब उनके सब्र का पैमाना भर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed