फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demonstration against inflation, unemployment

महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration against inflation, unemployment
मढीन तहसील कार्यालय के बाहर महंगाई,बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भवन नि? - फोटो : KATHUA
हीरानगर। भवन निर्माण कामगार यूनियन ने सोमवार को मढीन तहसील कार्यालय के बाहर महंगाई, बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। इसमें विभिन्न इलाकों से आए मजदूरों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के चलते आम गरीब लोगों का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। मजदूर वर्ग के लोग दो वक्त की रोटी का इंतजाम बमुश्किल कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा आज के युवा उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद बेरोजगार घूम रहे हैं, जिन्हें घर की जिम्मेदारियां संभालनी थीं आज वही खुद को घर वालों पर बोझ महसूस कर रहे हैं। ऐसे में तनाव भरी जिंदगी जीने को युवा मजबूर हो गए हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की मजदूर विरोधी सरकार न तो खाद्य वस्तुओं के रेट कम कर पा रही है और न ही लोगों को बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं दे पा रही है। उन्होंने बताया चार लेबर कोड वापिस लेने, सरकारी जमीनों की गिरदावरीयां बहाल करने, 60 वर्ष के बाद पेंशन प्रतिमाह पांच हजार रुपये करने आदि मांगों को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया है। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे भी अपना संघर्ष जारी रखेंगे। धरने के बाद उन्होंने तहसीलदार को मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed