बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड 4 और 5 के पास सरकार की ओर से बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट का विरोध लगातार जारी है। बुधवार को वार्ड 4 और 5 के लोगों की बैठक का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी संगीत शर्मा ने की। इस अवसर पर मौजूद सैकड़ों पुरुष और महिला प्रदर्शनकारियों ने नगर कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार जबरन उनके वार्ड से 50 मीटर की दूरी पर यह प्रोजेक्ट बना रही है। प्रशासन का यह तानाशाह रवैया नहीं चलेगा। लोग वीरवार को उपमंडल मुख्यालय पर पहुंचकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे और सरकार के इस फैसले का विरोध लगातार जारी रहेगा। जब तक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट के काम को रोका नहीं जाता है, तबतक प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, भूषण कुमार, जीवन, सोनू दर्शना देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।