फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demonstrated protest against undeclared power cuts

अघोषित बिजली कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstrated protest against undeclared power cuts
हीरानगर। अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों ने सोमवार को छन्न अरोड़ियां में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो हाईवे पर दिन-रात धरना देंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेसी नेता दलबीर सिंह सेठी ने कहा प्रदेश के लोगों ने कभी भी ऐसी सरकार नहीं देखी जो बिजली पानी भी न दे सके। लोगों को 24 घंटों में 10 घंटे भी यह सरकार बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रही है। गर्मी में तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा रहा है। ऐसे में बिना बिजली के लोगों रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा अगर लोग समय पर बिल भर रहे हैं तो उन्हें 24 घंटे बिजली दी जानी चाहिए। जानबूझकर प्रदेश के लोगों को परेशान किया जा रहा है और यहां से बिजली दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है। पंच प्रदीप शर्मा ने कहा कि जो सरकार लोगों को बिजली पानी मुहैया नहीं करा सकती वह अन्य सुविधाएं कैसे दे सकती है? कुछ किलो राशन देकर लोगों का भला नहीं होगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर नियमित रूप से बिजली नहीं दी गई तो हाईवे जाम कर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में दीपक रैना, संदीप कुमार, कमलेश कुमारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed