फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand to open a bank branch in Dugan Block

Kathua News: डुगैन ब्लॉक में बैंक की शाखा खोलने की मांग

Tue, 24 Jun 2025 08:06 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 24 Jun 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Demand to open a bank branch in Dugan Block
सात पंचायतों की 30 हजार आबादी को बैंक के कामों के लिए जाना पड़ रहा 30 किलोमीटर दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। डुगैन ब्लॉक में जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा नहीं होने के कारण लोगों को बैंक का कामकाज निपटाने के लिए 30 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। स्थानीय निवासी बोधराज, पवन कुमार, शमशेर सिंह और मोहन लाल ने बताया कि ब्लॉक की सात पंचायतों की आबादी 30 हजार से अधिक है।

बैंक संबंधी कामकाज निपटाना हो तो लोगों को ब्लॉक से 30 किलोमीटर दूर कोहग या फिर मछेड़ी गांव स्थित बैंक शाखाओं में जाना पड़ता है। लोगों ने बताया कि दूरदराज क्षेत्र के बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन लेने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सरकार की ओर से चलाई गई कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का पैसा लोगों के बैंक खाते में आता है। ऐसे में दूरदराज क्षेत्र में बैंक शाखा न होने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने सरकार से इलाके में बैंक शाखा खोलने के लिए कई बार मांग की, लेकिन उनकी मांग को आज तक पूरा नहीं किया गया। लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से डुगैन ब्लॉक में जल्द से जल्द जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed