फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   demand for sacking of sarpanch

सरपंच को बर्खास्त करने की मांग

विज्ञापन
demand for sacking of sarpanch
हीरानगर। सरपंच को बर्खास्त करने की मांग को लेकर पथवाल पंचायत के पंचों ने सोमवार को फिर से भूख हड़ताल शुरू कर दी। वीरवार को भी पंचों ने भूख हड़ताल की जिसके बाद शुक्रवार को 2 दिन का वक्त देते हुए इसे सोमवार तक स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे पंच सुरेश कुमार ने कहा सरपंच को बर्खास्त करने के लिए पंचायत के 11 पंचों में से 10 ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। पंचायती राज एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई लेकिन अफसोस फरवरी से हम इसके लिए लड़ रहे हैं लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिला पंचायत अधिकारी ने पिछले महीने बीडीओ को पत्र भेजा जिसमें बीडीसी चेयरमैन को फ्लोर टेस्ट कराने की प्रक्रिया शुरू कराने को कहा गया। लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया शुरू नही हुई है। उन्होंने कहा भूख हड़ताल के बाद भी हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम यहां आमरण अनशन शुरू कर देंगे। हड़ताल पर पंच नीरज कुमार, नसीब चंद, लाल सिंह, भारत भूषण आदि भी शामिल रहे। बीडीसी चेयरमैन रामलाल कालिया ने कहा कि विभाग के साथ पत्राचार चल रहा है। जल्द ही इस संदर्भ में बैठक कराई जाएगी। मसले का जल्द हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed