फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Demand for raising the status of the school

स्कूल का दर्जा बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
Demand for raising the status of the school
बिलावर। बग्गन लोअर पंचायत के थमनाल मिडिल स्कूल का स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने दर्जा बढ़ाने की मांग की है। पंचायत की सरपंच रीता देवी ने बताया कि वर्ष 1998 में सरकार ने प्राइमरी स्कूल को अपग्रेड किया था जिसके बाद आज तक स्कूल का दर्जा नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मिडिल स्कूल में पंचायत के कई दूरदराज क्षेत्रों से विद्यार्थी पढ़ाई करने के लिए पहुंचते हैं जिन्हें नवमी कक्षा में पढ़ाई करने के लिए पैदल 10 किलोमीटर रास्ता तय करके हायर सेकेंडरी स्कूल बगगन या फिर 15 किलोमीटर दूर हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर में जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मिडिल स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की संख्या डेढ़ सौ के करीब है और स्कूल की इमारत बनाने के लिए स्कूल की 10 कनाल सरकारी जगह भी मौजूद है। सरपंच ने बताया कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन 23 वर्ष बीत जाने के बाद भी स्कूल का दर्जा बढ़ाकर हाई स्कूल नहीं किया गया है। सरपंच ने कहा कि गांव के कई विद्यार्थियों को पढ़ाई करने के लिए कई किलोमीटर सफर तय करना पड़ता है जिससे विद्यार्थियों का समय बर्बाद होता है । सरपंच और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द मिडिल स्कूल थमनाल का दर्जा बढ़ाकर हाई स्कूल किया जाए, जिससे गांव के विद्यार्थियों को हाई स्कूल की पढ़ाई की सुविधा उनके गांव में ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed