फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Deligation of 25 Students Depart for Bharat Darshan

Kathua News: देश की तरक्की से रूबरू हाेंगे दूरदराज बनी लोआंग के विद्यार्थी

विज्ञापन
Deligation of 25 Students Depart for Bharat Darshan
सेना की ओर से 25 बच्चों के दल को रवाना किया गया
- ऑपरेशन सद्भावना के तहत 25 छात्रों के दल को देश की राजधानी दिखाई जाएगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। भारतीय सेना की ओर से ऑपरेशन सद्भावना के तहत बनी और लोआंग के 25 विद्यार्थियों का दल दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस दौरे का उद्देश्य बच्चों को देश की प्रगति से परिचित कराना और उन्हें प्रोत्साहित करना है कि वे बड़े लक्ष्य हासिल करें और राष्ट्रीय मुख्यधारा का हिस्सा बनें।
बनी के सरथली से रवाना किए गए बच्चों को उनके अभिभावकों ने विदाई दी। सेना के अधिकारियों ने इस दौरे की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि बच्चों को राष्ट्रपति भवन, नेशनल वार मेमोरियल, इंडिया गेट, कुतुब मीनार, रेल म्यूजियम, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलवाने और एक शॉपिंग मॉल का दौरा कराया जाएगा। दौरे में 10 बच्चे बनी, 10 लोआंग और पांच डिग्री कॉलेज बनी से शामिल हैं।
विज्ञापन

सेना के कैप्टन अरिजीत गोयल ने बताया कि यह पहला टूर है, और भविष्य में और भी बड़े टूर आयोजित किए जाएंगे। छात्रों के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य उन्हें देश की तरक्की और विविधता से अवगत कराना है, जिससे वे देश की प्रगति का हिस्सा बन सकें और अपनी प्रतिभा का उचित उपयोग कर सकें। उधर, दौरे में शामिल बच्चों ने बताया कि देश की राजधानी को देखने और करीब से महसूस करने के लिए वे काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed