फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Delhi amritsar Katra Expressway work of first phase started in Jammu Kashmir

Delhi Katra Expressway: दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे का जम्मू कश्मीर में पहले चरण का काम शुरू

Thu, 14 Jul 2022 11:39 AM IST
kumar गुलशन कुमार साहिल खजूरिया, कठुआ
साहिल खजूरिया, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 14 Jul 2022 11:39 AM IST
सार

नेशनल एक्सप्रेस-वे 5 के नाम से जाना जाने वाला यह एक्सप्रेस-वे पंजाब के सुंदरचक से सटे जम्मू-कश्मीर के रामनगर कीड़ियां इलाके से प्रदेश में दाखिल हो रहा है।

विज्ञापन
Delhi amritsar Katra Expressway work of first phase started in Jammu Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे के पहले चरण का काम जम्मू-कश्मीर में शुरू हो गया है। इसकी जद में आने वाली जमीनों की हदबंदी करते हुए आउटलाइन तैयार कर दी गई है। नेशनल एक्सप्रेस-वे 5 के नाम से जाना जाने वाला यह एक्सप्रेस-वे पंजाब के सुंदरचक से सटे जम्मू-कश्मीर के रामनगर कीड़ियां इलाके से प्रदेश में दाखिल हो रहा है। इसके बाद यह कीड़ियां गंडियाल पुल के नजदीक से होता हुआ खोख्याल से सक्ताचक की ओर हाईवे के पास निकलेगा।
विज्ञापन


परियोजना के पैकेज-14 के तहत रामनगर कीड़ियां और सक्ताचक से काम जल्द रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। राजस्व विभाग ने जिले में नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से जारी हुई पहली किस्त में से 145 करोड़ रुपये की राशि बतौर मुआवजा वितरित कर दी है। वहीं, इसी मद में 150 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। कुल 37 गांवों के ग्रीन फील्ड एरिया में जमीनों का मुआवजा वितरित किया जा रहा है। इसके तहत 606 करोड़ 94 लाख से अधिक के अनुमानित मुआवजे में से अब लगभग 550 करोड़ रुपये मुआवजा के तौर पर फाइनल कर लिए गए हैं। खड्डों और सरकारी जमीनों के मुआवजे को इसमें से हटाया गया है। एक्सप्रेस-वे की आउटलाइन से साफ है कि अधिगृहित क्षेत्र किसी एयरपोर्ट के रनवे की तरह ही चौड़ा और सपाट होगा।
विज्ञापन


कठुआ जिले का 407 एकड़ क्षेत्र एक्सप्रेस-वे में आएगा

कठुआ जिले में ग्रीन फील्ड यानी खेत, बाग वाला 165 हेक्टेयर (407 एकड़) इलाका दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे की जद में आएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पैकेज 14 के अधीन आने वाले गांवों के लिए दो करोड़ व पैकेज-15 में आने वाले गांवों के लिए 100 करोड़ की मुआवजा राशि अब तक जारी की गई है। प्रदेश के कुल 279 गांवों से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे कठुआ जिले में 43.4 किलोमीटर लंबा होगा। पैकेज-14 के तहत रामनगर कीड़ियां इलाके से धलौटी तक का काम एक ठेकेदार, जबकि इससे आगे कूटा तक काम दूसरे ठेकेदार को आवंटित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राउन फील्ड के 3डी की प्रक्रिया हुई पूरी

ग्रीन फील्ड के बाद प्रशासन जिले के ब्राउन फील्ड वाले गांव की 3डी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। इन गांवों में जमीनों और ढांचों का आधिकारिक अधिग्रहण किया गया है। इसके बाद इनके मालिकों के अधिकार भी समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद हाईवे प्राधिकरण की ओर से दिल्ली कटड़ा एक्सप्रेस वे के ब्राउन फील्ड के ढांचों और इलाके के लिए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ब्राउन फील्ड में रिहायशी, व्यावसायिक और अन्य ढांचे शामिल हैं। जिले में सबसे अधिक तोड़-फोड़ इन्हीं इलाकों में होनी है।


बिजली, पानी सहित विभागों के ढांचों को शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा जिन जमीनों का मुआवजा वितरित हो चुका है, उनका कब्जा लिया जा रहा है। ठेकेदारों को काम आबंटित कर दिया गया है। निर्माण सभी ठेकेदार एक साथ काम शुरू करेंगे। जिस तिथि से यह होगा, उन्हें उस तिथि से दो साल की अवधि में निर्माण को पूरा करना होगा। कठुआ जिले में मुआवजा वितरण के लिए तीन सौ करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। -वाईपीएस जादौन, परियोजना निदेशक नेश्नल हाईवे प्राधिकरण, जम्मू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed