फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Delegation of Youth Meet with DC

Kathua News: युवाओं का शिष्टमंडल उपायुक्त से मिला, नशे से निपटने का आग्रह

विज्ञापन
Delegation of Youth Meet with DC
बढ़ते नशे के ​​खिलाफ डीसी कठुआ के साथ बैठक करते हुए सुवा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शहर में लगातार बढ़ रहे नशे का कारोबार को लेकर युवाओं का शिष्टमंडल ने जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास से मुलाकात की। इस दौरान युवाओं ने जिला प्रशासन को एक विशेष टीम गठित कर नशे से निपटने का आग्रह किया। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लेकर एक टीम गठित की जाएगी।
यूथ फॉर चेंज एंड डेवलपमेंट के बैनर तले युवाओं ने डॉ. मिन्हास से नशे के विभिन्न पहलू पर चर्चा की। भाजपा नेता राहुल देव के अध्यक्षता में उपायुक्त से मिलने पहुंचे युवाओं ने आरोप लगाया कि इलाके में लगातार बढ़ रही नशे की गतिविधियों को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उस पर कार्रवाई तो की, लेकिन पुलिस को सूचित करने वालों की पहचान उजागर हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ पुलिस सूचना देने वालों की पहचान को गुप्त रखने की बात करती है। वहीं दूसरी उनकी पहचान कैसे उजागर हो जाती है। जिस पर जिला उपायुक्त ने कहा कि इस बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात की जाएगी। वहीं, अभिवक्ता हिमांशु शर्मा ने आरोप लगाया कि जो मवेशी तस्करी का काम करते हैं, वहीं लोग नशे के कारोबार में शामिल हैं। लिहाजा पुलिस को इसके ऊपर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इ सके जवाब में डॉ. मिन्हास ने कहा कि जिला प्रशासन पहले ही नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम उठा चुकी है। उन्होंने कहा कि उनके घरों के बाहर नोटिस चिपकाया जा चुका है। उनसे कहा गए है कि आय का स्रोत बताने को कहा गया। उन पर अवश्य कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed