{"_id":"68558a93ef7151af41048e75","slug":"degree-college-bani-gets-the-gift-of-bus-service-kathua-news-c-201-1-knt1008-121224-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डिग्री कॉलेज बनी को मिली बस सर्विस की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डिग्री कॉलेज बनी को मिली बस सर्विस की सौगात
Sat, 21 Jun 2025 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की 13 साल पुरानी मांग पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज बनी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बस सेवा की जो मांग की जा रही थी, वह अब पूरी हो गई है। कॉलेज के लिए अब बस सेवा शुरू हो गई है, जिससे दूर-दराज़ के इलाकों से आने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
13 साल से कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सड़क सुविधा के अभाव में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब जम्मू-कश्मीर बैंक द्वारा सीएसआर फंड के तहत बस उपलब्ध करवाई गई है, जिसे कॉलेज तक नियमित रूप से चलाया जाएगा। कॉलेज प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से यह सुविधा उपलब्ध हो सकी है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोहर लाल ने कहा कि यह विद्यार्थियों के लिए बहुत ही सुखद और लाभकारी कदम है। इससे न केवल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अभिभावकों की चिंता भी कम होगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बैंक का आभार जताते हुए कहा कि यह सुविधा पहाड़ी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगी।
कॉलेज बस मिलने से विद्यार्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। चूंकि नौ किलोमीटर की दूरी उन्हें वाहन बदलकर तय करनी पड़ती थी। इस दूरी के बीच छात्रों के लिए कोई सार्वजनिक परिवहन सुविधा नहीं है, जिससे उन्हें काफी दिक्कत होती है। विशेष रूप से बरसात के मौसम में छात्रों की यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। डिग्री कॉलेज के विद्यार्थी अक्सर चार किलोमीटर पैदल चलकर और फिर पहाड़ी रास्ते से होकर कॉलेज पहुंचते हैं। यह बस रोजाना कॉलेज से बनी तक छात्रों को छोड़ने और लाने का काम करेगी। बनी तक आने के लिए आसपास के क्षेत्रों से सड़क परिवहन की अच्छी सुविधा है, लेकिन बनी से कॉलेज के लिए कोई भी सार्वजनिक वाहन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि साल 2012 में बनी पुलिस थाने के भीतर हुए विस्फोट में कॉलेज की बस क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद कई बार विद्यार्थी कॉलेज बस उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। पुरानी बस की मरम्मत में नई बस जितना ही खर्चा आने का हवाला दिया जाता रहा। ऐसे में बच्चे सुविधा से वंचित रहे।