{"_id":"67a3cc1491c757fb5d0e2932","slug":"dead-body-found-below-bridge-family-held-protest-allegation-of-murder-kathua-news-c-201-1-knt1008-117153-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: घरवाले बोले-नशे के सौदागरों ने की बेटे की हत्या, पुलिस भी जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: घरवाले बोले-नशे के सौदागरों ने की बेटे की हत्या, पुलिस भी जिम्मेदार
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध मौत मामले में रोष जताते हुए परिजनों को समझाती पुलिस।
-संदिग्ध हालात में जराई चौक पुल के नीचे मिला युवक का शव, परिजनों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
- कहा-नशे को खत्म नहीं कर पा रही पुलिस, युवाओं की जा रही जान
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के जराई चौक पुल के नीचे से बुधवार सुबह 27 वर्षीय एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला। जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भड़क गए। उन्होंने जराई चौक के पास सड़क पर धरना लगा दिया। आरोप लगाया, नशे के सौदागरों ने हमारे बेटे की हत्या की है। इस तरह से युवाओं की हो रही मौतों के लिए पुलिस भी जिम्मेदार है जो नशे को रोक नहीं पा रही
परिजनों ने कहा कि आज उन्होंने अपने घर का सदस्य खोया है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में कई और घरों के चिराग बुझ सकते हैं। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बुधवार की दोपहर परिजनों ने कठुआ-हटली मोड़ मार्ग पर शव रखकर पुलिस पर मामले काे रफा-दफा करने का आरोप लगाया। सड़क जाम होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए उनकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे और आवाजाही बहाल हो पाई।
प्रदर्शन में शामिल संजय कुमार ने बताया कि मृतक 27 वर्षीय नवीन कुमार पुत्र बिशनदास निवासी वार्ड नौ कठुआ उसका पड़ोसी था। वह पिछले तीन दिन से लापता था। पहले भी वह कई-कई दिन घर नहीं आता था। लिहाजा उन्होंने इसकी पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई, लेकिन बुधवार को जराई चौक के पास खड्ड से उसका शव मिला। शव की हालत से प्रतीत होता है कि हत्या करने के बाद शव को खड्ड में फेंका गया है। मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। इससे साफ है कि उसकी मौत प्रताड़ित किए जाने के कारण हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत नहीं सुनी तो मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा : प्रवीन कुमार
वहीं, मृतक के भाई प्रवीन कुमार ने रोष जताते हुए कहा कि नवीन की मौत के बाद वे लोग कठुआ सिटी थाना में अपनी शिकायत लेकर गए थे जिसमें उन्होंने भाई की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नाम पुलिस को देने थे। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत को सुनने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने भाई की मौत के मामले में कुछ लोगों पर अपना शक जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस को सबसे पहले उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाहिए। पहले भी वे लोग उनके भाई के साथ मारपीट कर चुके हैं।