{"_id":"5fc14aac8ebc3e9be83af0c7","slug":"ddc-election-kathua-news-jmu223664027","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनी, लोहाई मल्हार के 111 पोलिंग स्टेशनों पर 45669 मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनी, लोहाई मल्हार के 111 पोलिंग स्टेशनों पर 45669 मतदाता डालेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीसी और पंचायत उपचुनाव के पहले चरण में शनिवार को कठुआ जिले के लोहाई मल्हार और बनी निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव करवाए जा रहे हैं। इसमें 45669 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बनी और लोहाई मल्हार से डीडीसी और पंचायत उपचुनाव में इस बाद 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लोहाई मल्हार निर्वाचन क्षेत्र के 44 और बनी निर्वाचन क्षेत्र के 67 पोलिंग स्टेशनों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही हेल्प डेस्क भी तैयार किए गए हैं। कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए मतदान से पहले मतदाताओं की स्क्रीनिंग की जाएगा। जिसके लिए हेल्प डेस्क पर एक स्वास्थ्य कर्मी और एक आंगनबाड़ी वर्कर को थर्मल स्कैनर के साथ नियुक्त किया गया है।
सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के निर्देश
एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया ने बताया कि बनी विधानसभा क्षेत्र के रौलका और लोहाई मल्हार के दुलंगल और भुलडी में भी सरपंच के चुनाव होने जा रहे हैं। बताया कि लोगों की सहूलियत और भीड़ को कम करने के लिए तीन से चार सौ मतदाताओं वाले अतिरिक्त पोलिंग बूथ सुनिश्चित किए गए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से ध्यान रखा जाए। बताया कि सभी मतदान केंद्रों तक स्टाफ और सुरक्षाकर्मी पहुंच चुके हैं। सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी जो दो बजे तक चलेगी। इसके बाद पोलिंग पार्टियों के सदस्य संबंधित क्षेत्रों में सरपंच और पंचों के चुनाव की घोषणा करने के बाद बैलेट सहित लौटेंगे। बताया कि बनी में डंडी गुट्टू, कलानू, भंडार, सांधी, कोटी और चंडियार के पोलिंग स्टेशन सबसे दूरदराज हैं। जिनसे पोलिंग पार्टियों को पहुंचने में अधिक समय लग सकता है ऐसे में स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखी जाएगी।
आईबी से पहाड़ों तक अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात
कठुआ से वीरवार को रवाना किए गए पोलिंग पार्टी के सभी सदस्य जहां शुक्रवार दोपहर तक अपने अपने पोलिंग स्टेशनों पर पहुंच गए हैं, वहीं जिले भर में सुरक्षा पहरे को और भी कड़ा कर दिया गया है। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर पोलिंग स्टेशनों तक सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करते हुए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति सुनिश्चित की गई है। आईबी से सांबा सेक्टर से हालिया हुई घुसपैठ के बाद सुरक्षा एजेंसियां कोई भी चूक नहीं होने देना चाहती हैं।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में बनाया गया स्ट्रांग रूम
पंचायत उपचुनाव में नतीजों की घोषणा के तुरंत बाद पोलिंग पार्टियां बनी और लोहाई मल्हार के इलाकों से कठुआ के लिए मूव करेंगी। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में बनाए गए स्ट्रांग रूम में बैलेट को रखा जाएगा, जिसमें डीडीसी निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों का भाग्य कैद होगा। सभी चरणों के संपन्न होने के बाद 22 दिसंबर को डीडीसी निर्वाचन क्षेत्रों से आए बैलेट की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दूर दराज इलाकों से पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियों के लिए वाहन सड़क किनारे लगाए जाएंगे। वाहनों में सवार होकर पोलिंग पार्टियों को शनिवार को ही स्ट्रांग रूम की ओर आना होगा, जहां बैलेट बाक्स जमा किए जाएंगे।
संबंधित पंचायतों और निकायों में अवकाश
जिला पंचायत चुनाव अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए पोलिंग के दिन संबंधित ग्राम पंचायतों, निकायों में अवकाश की घोषणा की है। इसके साथ ही वोटिंग के लिए मतदाताओं को पेड अवकाश भी हासिल होगा, जो किसी भी व्यवसाय या उद्योग में काम करते होंगे।