फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   DAP disappears from the market, leaving farmers worried ahead of the sowing season

Kathua News: बाजार से डीएपी गायब, बुआई के सीजन से पहले किसान परेशान

विज्ञापन
DAP disappears from the market, leaving farmers worried ahead of the sowing season
खाद की दुकान पर पूछताछ के लिए पहुंचे किसान संवाद
जिले रबी की बुआई को तैयार किसान यूरिया और डीएपी जैसी खाद की कमी से जूझ रहे हैं। उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता न होने कारण कठुआ व आसपास के उर्वरक केंद्रों पर किसानों की भीड़ बढ़ रही है, लेकिन उन्हें डीएपी नहीं मिल पा रही है। इससे रबी की फसल की बुवाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

कठुआ शहर सहित अन्य स्थानों पर किसानों को खाद के लिए दरबदर होना पड़ रहा है। किसानों को बुआई के लिए डीएपी जैसे महत्वपूर्ण उर्वरक उपलब्ध नहीं होने के कारण क्षेत्र बुआई का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों की माने तो खरीफ के सीजन में होने वाली भारी बारिश ने उन्हें पहले ही काफी नुकसान पहुंचाया है। अब अगर समय पर गेहूं की बुआई नही हुई तो उनका नुकसान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

जिले में 61324 हेक्टेयर जमीन पर रबी की बुआई होती है और इसमें से बीस हजार मिट्रिक टन डीएपी की आवश्क्ता भी होती है। शुरूआती दौर में कंडी और अधड़ के किसानों ने भी कटाई के बाद बुआई की तैयारी शुरू कर दी है। अंदड़ के किसान डीएपी के पंजाब के भी चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इस बारे में जिला कृषि विभाग के इंफोर्समेंट विंग की माने तो अगले तीन दिनों में यूरिया की कमी दूर हो जाएगी। जबकि एक सप्ताह के भीतर डीएपी का आना भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में किसानों को अभी बुआई के लिए एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ सकता है।


जिले खाद की कमी से किसानों को पेश आने वाली समस्या संज्ञान में है। गत दिवस कठुआ दौरे पर आए विभाग के निदेशक को इसकी जानकारी दी गई है। जल्द ही किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध करवाया जाएगा। - जतिंदर कुमार खजूरिया, जिला मुख्य कृषि अधिकारी, कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed