{"_id":"62d859299c4b206c451833e0","slug":"cultural-kathua-news-jmu2643503165","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर तिरंगा फहराने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर घरों पर तिरंगा फहराने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज की तरफ से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कागज से बने तिरंगे का उपयोग कर लोगों को जागरूक किया।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित तिरंगा रैली को कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सुमनेश जसरोटिया और प्रो. राज किरण शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कॉलेज परिसर से शुरू हुई रैली पटेल नगर, शिवानगर, डीसी कार्यालय से होती हुई वापस कॉलेज में आकर समाप्त हुई।
प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज को एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस ध्वज के लिए स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को देश के हर नागरिक को याद रखना चाहिए। वहीं, वरिष्ठ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह ने स्वयंसेवकों से राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का काम घर-घर अभियान चलाकर स्वतंत्रता सेनानियों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। स्वयंसेवक लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाएं और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दें। इस अवसर पर वरिष्ठत संकाय सदस्य प्रो राकेश जसरोटिया, प्रो. कैलाश शर्मा, प्रो. कमलदीप सिंह, डॉ. शमशेर सिंह के अलावा प्रो. नेहा बंद्राल और डॉ. सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।