{"_id":"6287f13d104917159d5dce4b","slug":"cultural-kathua-news-jmu260234317","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 जून से शुरू होगा बाबा के भक्तों के लिए भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 जून से शुरू होगा बाबा के भक्तों के लिए भंडारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। दो वर्ष के अंतराल पर होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए जहां शासन और प्रशासन के स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। वहीं यात्रा को लेकर भक्तों के साथ सेवादारों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा के दौरान जिले की सीमा पर भक्तों की सुविधा के लिए भंडारे लगाने वालों के आने का क्रम भी शुरू हो चुका है।
शुक्रवार को शिवोहम सेवा मंडल लंगर कमेटी अमृतसर से आए सेवादारों ने भक्तों की सेवा के लिए खरोट मोड़ में लगाए जाने वाले भंडारे की तैयारियां शुरू कर दी है। लंगर कमेटी के चेयरमैन अशोक बेदी ने बताया कि दो वर्ष तक कोरोना के कारण उन्हें भक्तों की सेवा का अवसर नहीं मिल पाया था। इस बार भोले बाबा के आशीर्वाद के साथ दोबारा इस आयोजन का अवसर मिल पाया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए लंगर कमेटी 26 जून को कठुआ में पहुंच जाएगी। 29 जून को माता रानी के जागरण के साथ लंगर का पूरी यात्रा के लिए शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने शहर के लोगों को लंगर के शुभारंभ में हिस्सा लेकर उनका उत्साह बढ़ाने की अपील की।
इस मौके पर सदस्य अजय सिंह, पंडित राकेश वैद्य, संदीप गिल, दीपक रामपाल, सुरेंद्र मित्तल, दीपक बहल, राजकुमार बेदी, सुशील नारंग आदि उपस्थित रहे।